Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य पौधारोपण एवं गंगा मिशन कार्यक्रम का आयोजन।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

राजमहल साहिबगंज। विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर राजमहल मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित भविष्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य पौधारोपण एवं गंगा मिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजमहल विधायक प्रतिनिधि मो. मारुफ उर्फ गुड्डू शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजमहल कार्यपालक पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी दानिश हुसैन उपस्थित रहे। अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण को समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए युवाओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान गंगा मिशन एवं पौधारोपण अभियान में सक्रिय, उत्कृष्ट एवं निस्वार्थ सहभागिता निभाने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।अतिथियों ने कहा कि “युवाओं की पर्यावरण के प्रति यह सजगता ही हमारे आने वाले कल को सुरक्षित, स्वच्छ और हरा-भरा बनाएगी।”

संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हम सभी की निरंतर जिम्मेदारी है।

उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी पौधारोपण, स्वच्छता अभियान एवं गंगा संरक्षण जैसे सामाजिक कार्यों से निरंतर जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर पौधारोपण किया और स्वच्छ एवं हरित समाज निर्माण का संकल्प लिया। इस पहल की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी सम्मानित अतिथियों, प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह, शिक्षकों एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी ऊर्जावान छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!