बरहरवा में झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की प्रखंड व नगर कमेटी का पुनर्गठन।
संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन और सक्रिय कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम : राजकुमार यादव।

बरहरवा साहिबगंज ।प्लस टू हाई स्कूल बरहरवा परिसर में गुरुवार को झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री सह प्रखंड प्रभारी मोहम्मद इमाम विश्वास ने की। इस दौरान संगठन की प्रखंड एवं नगर स्तरीय कमेटी के पुनर्गठन की प्रक्रिया संपन्न हुई। बैठक में केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि संगठन के नियमों और सिद्धांतों के अनुसार कार्य करना ही अनुशासन की पहचान है। मजबूत संगठन के लिए सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की आवश्यकता होती है।

वहीं प्रखंड नगर प्रभारी मोहम्मद इमाम विश्वास ने कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से प्रखंड और नगर स्तरीय कमेटियों का पुनर्गठन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रखंड और नगर कमेटी में कम से कम 15 सदस्यों का होना अनिवार्य रखा गया है।
बैठक में सर्वसम्मति से बरहरवा प्रखंड कमेटी एवं नगर कमेटी के पदाधिकारियों का चयन किया गया।
प्रखंड अध्यक्ष जितेन रजक, प्रखंड महामंत्री मोहम्मद हिफाजुल विश्वास, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण यादव, उपाध्यक्ष गणेश रविदास, कोषाध्यक्ष सुदन सरदार।

नगर अध्यक्ष आलोक कुमार घोष, नगर महामंत्री अकरम हुसैन, उपाध्यक्ष अजय रामानी, सदस्य मंटू गुप्ता।
बैठक में जिला कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद सईद अख्तर, रीता मुर्मू, फुल सोरेन, मिथुन दास, मिथुन घोष, सुभाष टुडू सहित कई कार्यकर्ता एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में संगठन को मजबूत बनाने तथा मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।


