Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राजमहल के मटियाल मैदान में टार्जन सर्कस का भव्य उद्घाटन, उमड़ी भारी भीड़।

जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया शुभारंभ, बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल के मटियाल मैदान में आयोजित टार्जन सर्कस का भव्य एवं संयुक्त रूप से उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत राजमहल के अध्यक्ष सह पूर्व राजमहल विधानसभा प्रत्याशी केताबुद्दीन शेख एवं नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मो. मारूफ उर्फ गुड्डू ने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

उद्घाटन समारोह में जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारीक, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, झामुमो उधवा प्रखंड अध्यक्ष बाबू दा, काजू मालिक, शोएब शेख, बरकत शेख सहित पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सर्कस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम क्षेत्र में न केवल मनोरंजन के अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को भी मजबूती देते हैं।

कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। खासकर बच्चों और युवाओं में टार्जन सर्कस को लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!