Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

बरहरवा स्टेशन पर RPF की सतर्कता से 3 नाबालिग बालक बरामद, मानव तस्करी के खतरे से बचाया गया।

पटना मजदूरी के लिए घर से भागे थे बच्चे, संदिग्ध स्थिति में मिलने पर RPF ने सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर बाल संरक्षण टीम को सौंपा।

बरहरवा साहिबगंज। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सक्रियता और सतर्कता के चलते बरहरवा रेलवे स्टेशन पर तीन नाबालिग बालकों को संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया। यह कार्रवाई ह्यूमन ट्रैफिकिंग, TOPB एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, RPF इंस्पेक्टर संजीव कुमार के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक जलेश्वर कुमार दुबे, हेड कांस्टेबल कुमार प्रयलांकर तथा बाल संरक्षण मंथन, साहिबगंज की सदस्या आराधना मंडल की संयुक्त टीम द्वारा 20:40 बजे से बरहरवा रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था।

इसी क्रम में प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर फुटओवर ब्रिज (FOB) के समीप तीन नाबालिग बालक संदिग्ध परिस्थिति में इधर-उधर घूमते हुए पाए गए। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपनी आयु क्रमशः 14, 16 एवं 12 वर्ष बताई। इनमें से दो बालकों ने अपना निवास थाना पाकुड़, जिला पाकुड़ झारखंड तथा एक ने थाना बरहरवा, जिला साहिबगंज झारखंड बताया।

आगे की पूछताछ में बालकों ने बताया कि वे अपने अभिभावकों से विवाद के बाद बिना सूचना दिए घर से भागकर बरहरवा स्टेशन पहुंचे थे और गांव के अन्य लोगों के साथ मजदूरी करने के उद्देश्य से पटना जाने की योजना बना रहे थे।

हालांकि, उनकी गतिविधियां और बयान संतोषजनक नहीं पाए जाने पर RPF टीम ने सतर्कता बरतते हुए PC बरहरवा के निर्देशानुसार तीनों नाबालिगों को सुरक्षित अभिरक्षा में ले लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए RPF पोस्ट बरहरवा लाया गया।

सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं को पूर्ण करने के उपरांत तीनों नाबालिग बालकों को बाल संरक्षण मंथन, साहिबगंज की प्रतिनिधि आराधना मंडल को अग्रेतर आवश्यक कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया।

RPF की इस तत्पर कार्रवाई से संभावित मानव तस्करी या अन्य जोखिमपूर्ण स्थिति को समय रहते टाल दिया गया, जिससे तीनों बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!