झारखंड

संविधान दिवस पर उपायुक्त ने दिलाई संविधान की शपथ।

संविधान के मूल आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नागरिक कर्तव्यों को आत्मसात करने की अपील।

पाकुड़। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को समाहरणालय सभागार, पाकुड़ में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए देश की एकता, अखंडता, समानता, न्याय, स्वतंत्रता एवं बंधुता के मूल्यों को बनाए रखने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता एवं न्याय का अधिकार प्रदान करता है। संविधान में निहित मूल आदर्शों को समझना और उन्हें अपने दैनिक आचरण में अपनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने जिलेवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित संविधान निर्माण में योगदान देने वाले सभी महान विभूतियों को याद किया। साथ ही नागरिकों से अपने संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहने की अपील की।

संविधान दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के अलावा जिले के सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में भी पदाधिकारियों और कर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया तथा शपथ ली। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक आदर्शों एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!