Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

बरहरवा में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: तीनपहाड़ स्टेशन से चोरी के 3 महंगे मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार।

बरहरवा साहिबगंज।रेलवे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। दिनांक 12 अप्रैल 2026 को हुई चोरी की घटना के मद्देनज़र लगातार अभियान चलाया जा रहा था, जिसके क्रम में 18 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए एक युवक को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।

आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में सीपीडीएस टीम एवं आरपीएफ पोस्ट बरहरवा की संयुक्त टीम तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ नजर आया। पूछताछ करने पर युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिससे संदेह गहरा गया।

तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इनमें से एक उसका निजी फोन था, जबकि बाकी 3 मोबाइल चोरी के पाए गए। सभी मोबाइल बिना सिम कार्ड के थे और उनके संबंध में वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

गिरफ्तार युवक की पहचान आनंद कुमार महतो (22 वर्ष), निवासी साहिबगंज, झारखंड के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने ये मोबाइल ट्रेन यात्रियों से चोरी किए थे और उन्हें बेचने के उद्देश्य से तीनपहाड़ आया था।

बरामद मोबाइल फोन में Samsung S25 Ultra 5G, iPhone 14 Pro और iPhone 13 शामिल हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹2,25,999/- आंकी गई हैं।

आरपीएफ ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बरामद मोबाइल फोन के साथ आगे की कार्रवाई हेतु जीआरपी बरहरवा को सौंप दिया। जीआरपी ने आरपीएफ की लिखित शिकायत के आधार पर केस संख्या 18/2026 दर्ज कर लिया है।

आरपीएफ की इस कार्रवाई से रेलवे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है। साथ ही अपराधियों में भय का माहौल बना है, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!