झारखंड

प्रधान-परगनैत की भूमिका ग्रामीण विकास और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में महत्वपूर्ण : डीडीसी।

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित, अंडर-15 बालिका क्रिकेट कैंप के लिए चयनित दो खिलाड़ियों को भी किया गया सम्मानित।

पाकुड़। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में प्रधान एवं परगनैत का जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रधान एवं परगनैत को सम्मानित किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त अरविन्द कुमार लाल ने कहा कि जिले के सर्वांगीण विकास में पारंपरिक ग्राम नेतृत्व की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में प्रधान एवं परगनैत की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

उन्होंने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए समाज में जागरूकता फैलाने और सामूहिक प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पारंपरिक ग्राम नेतृत्व के सहयोग से विकास कार्यों को गति देने के साथ सामाजिक बदलाव भी लाया जा सकता है।

समारोह के दौरान जिले की खेल प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित किया गया। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की ओर से झारखंड अंडर-15 बालिका क्रिकेट कैंप के लिए चयनित पाकुड़ जिले की अनुसूचित जनजाति समुदाय की दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी सृष्टि हांसदा एवं रेवेका मुर्मू को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। उप विकास आयुक्त ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि दोनों बेटियों की उपलब्धि जिले के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य बालिकाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम के माध्यम से पारंपरिक ग्राम नेतृत्व को सम्मान देने, ग्रामीण विकास में जनभागीदारी बढ़ाने, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

मौके पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!