झारखंड

मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण की जनसुनवाई आयोजित, 17 पंचायतों के मामलों की हुई समीक्षा।

पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में उठाए गए मामलों के अनुपालन और साक्ष्यों का किया गया अवलोकन, सभी पंचायतों को सुधारात्मक प्रगति लाने का निर्देश।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल प्रखंड कार्यालय स्थित बीपीआरसी सभागार में मनरेगा वित्तीय वर्ष 2024-25 के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी उरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद यूसुफ, जिला परिषद सदस्य मो. बारीक शेख, डीआरपी शंकर दास, बीपीओ श्वेता तथा गगन बापू स्वयं सहायता समूह की नंदनी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

जनसुनवाई के दौरान प्रखंड की सभी 17 पंचायतों में आयोजित पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में सामने आए मामलों की समीक्षा की गई। इस क्रम में पूर्व में उठाए गए मामलों पर किए गए अनुपालन तथा संबंधित साक्ष्यों का बारीकी से अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने मामलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुधार और लंबित कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूरा करने पर जोर दिया।

इस दौरान सभी पंचायतों को सामाजिक अंकेक्षण में सामने आई कमियों को दूर करते हुए सुधारात्मक प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

कार्यक्रम में सहायक अभियंता विकास कुमार, कनीय अभियंता दीपनारायण मंडल, कुलदीप कुमार रजक, मो. एहसानुल जमील, भैया बेसरा, मो. रबीउल अंसारी सहित सभी पंचायतों के रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!