झारखंड

विधायक प्रतिनिधि ने फुलवरिया में न्यू फ्रैक्चर क्लिनिक का किया उद्घाटन।

हड्डी से संबंधित बीमारियों के इलाज की मिलेगी सुविधा, क्लिनिक खुलने से क्षेत्र के लोगों को होगा लाभ।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल शहर के फुलवरिया मोड़ पर शनिवार को न्यू फ्रैक्चर क्लिनिक का उद्घाटन किया गया। विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू एवं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर क्लिनिक का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर क्लिनिक के संचालक ने बताया कि यहां हड्डी से संबंधित विभिन्न प्रकार की बीमारियों एवं समस्याओं के इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। क्लिनिक का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें हड्डी से संबंधित उपचार के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की परेशानी न उठानी पड़े।

वहीं, विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होना सराहनीय पहल है। न्यू फ्रैक्चर क्लिनिक के शुरू होने से राजमहल एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्लिनिक के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा।

इस मौके पर स्थानीय लोग एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!