झारखंड

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास शाखा के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं VB-G RAM G योजना की प्रगति की हुई समीक्षा, निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश।

साहिबगंज। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला ग्रामीण विकास शाखा के कार्यों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं VB-G RAM G (विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण) योजना के तहत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से दोनों योजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली और इनके प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्वीकृत आवासों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराने तथा सभी पात्र लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

वहीं, VB-G RAM G योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने नियमित निगरानी, प्रभावी अनुश्रवण और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीरता बरतें और यह सुनिश्चित करें कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक एवं पात्र लाभुकों तक पहुंचे।

बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा सहित जिला ग्रामीण विकास शाखा के अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!