Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

भीषण गर्मी और लू से राहत के लिए जिला प्रशासन सक्रिय।

उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देश पर जिलेभर में शुद्ध पेयजल की विशेष व्यवस्था।

पाकुड़। जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। आमजनों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौक-चौराहों तथा अधिक आवागमन वाले क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार एवं मुख्य सचिव, झारखंड से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आलोक में उपायुक्त ने जिले के सभी विभागों और कार्यालय प्रधानों को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए कहा कि भीषण गर्मी और लू से आम नागरिकों को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके तहत पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ लोगों की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।

उपायुक्त के निर्देश के अनुपालन में सोमवार को जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्रों में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, सरकारी कार्यालय परिसरों और प्रमुख चौक-चौराहों पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया। इससे राहगीरों, मजदूरों, बाजार आने-जाने वाले लोगों तथा आम नागरिकों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है।

जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील करते हुए कहा है कि अत्यधिक गर्मी एवं लू के दौरान अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, हल्के एवं सूती कपड़ों का उपयोग करें तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों का पालन करें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए जिलेभर में आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है और लोगों को राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!