Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

उपायुक्त दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

आंगनबाड़ी संचालन, पोषण ट्रैकर, APAAR ID और पोषाहार वितरण पर जताई सख्ती—10 दिनों में सुधार के निर्देश।

साहिबगंज। समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति का मूल्यांकन करना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देना था।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण एवं उनके सुचारू संचालन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पोषण ट्रैकर में नियमित और शत-प्रतिशत डेटा प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां शीघ्र विद्युतीकरण कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

प्रधानमंत्री जन-मन योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने “धरती आबा” से संबंधित गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए विभागीय आवंटन प्राप्त करने हेतु शीघ्र पत्राचार करने का निर्देश दिया।

आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका एवं सहायिका के रिक्त पदों पर चिंता व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने सभी रिक्तियों को जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं का संचालन बाधित न हो।

APAAR ID की धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए उपायुक्त ने सभी पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित कर APAAR ID एवं आधार नामांकन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बैठक में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सहित आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

पोषाहार वितरण की समीक्षा के दौरान उपलब्ध आंकड़ों पर असंतोष व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अगले 10 दिनों के भीतर स्थिति में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए।

बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!