Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

15वीं झारखंड राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए साहिबगंज के 5 खिलाड़ी बोकारो रवाना।

18-19 अप्रैल को बोकारो के चंदनक्यारी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा आयोजन, विभिन्न स्पर्धाओं में दिखाएंगे प्रतिभा।

साहिबगंज। झारखंड एथलेटिक्स संघ एवं बोकारो जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 18 से 19 अप्रैल तक बोकारो के चंदनक्यारी स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाली 15वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए साहिबगंज जिले के 05 प्रतिभाशाली खिलाड़ी रवाना हो गए हैं।

साहिबगंज जिला एथलेटिक्स संघ के मार्गदर्शन में चयनित इन खिलाड़ियों में हुस्नआरा प्रवीण (लंबी कूद), सोनोत मरांडी, सुजीत सरकार (5000 मीटर एवं 10,000 मीटर), अनिल मुर्मू (800 मीटर एवं 1500 मीटर) तथा नीरज यादव (जेवलिन थ्रो) शामिल हैं। सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी स्पर्धाओं में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।

खिलाड़ियों के रवाना होने से पूर्व उपायुक्त हेमंत सती, अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार, कोच योगेश यादव, अशोक साहनी तथा प्रकाश सिंह बादल सहित जिले के कई खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उम्मीद जताई कि सभी एथलीट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

साहिबगंज के ये युवा खिलाड़ी राज्य स्तरीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर न केवल जिले बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का कारण बनने की ओर अग्रसर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!