Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

पाकुड़ में बाईपास सड़क निर्माण को मिली नई रफ्तार, 45.47 करोड़ की भू-अर्जन राशि कैबिनेट से स्वीकृत।

विधायक निसात आलम के प्रयास रंग लाए, सहरकोल–प्यादापुर बाईपास बनने से शहरवासियों को जाम से मिलेगी राहत।

पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित सहरकोल–प्यादापुर बाईपास सड़क निर्माण को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। विधायक निसात आलम के लगातार प्रयासों के बाद इस योजना के लिए भू-अर्जन, यूटिलिटी शिफ्टिंग, वृक्षारोपण सहित अन्य आवश्यक कार्यों हेतु कुल 45 करोड़ 47 लाख 31 हजार रुपये की राशि को झारखंड कैबिनेट से स्वीकृति मिल गई है।

विधायक निसात आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना राशि के अभाव में लंबे समय से अधूरी पड़ी हुई थी, जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर पाकुड़ शहर में अक्सर लगने वाले जाम से आमजन त्रस्त थे। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर आवश्यक राशि उपलब्ध कराने की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि उनके प्रयासों के फलस्वरूप इस प्रस्ताव को कैबिनेट बैठक में लाया गया, जहां इसे स्वीकृति प्रदान की गई। अब राशि मिलने के बाद बाईपास सड़क का निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जाएगा।

विधायक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में अधूरे पड़े सभी विकास कार्यों को पूर्ण करना है। उन्होंने दोहराया कि क्षेत्र का चौमुखी विकास ही उनका मुख्य उद्देश्य है। इस बाईपास के निर्माण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि शहरवासियों को जाम की समस्या से भी स्थायी राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!