Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राजमहल पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर की कार्रवाई, चौक-चौराहों और न्यायालय के मुख्य द्वार पर भी लगाया इश्तेहार।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के नेतृत्व में पुलिस ने एक मामले में प्राथमिकी अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय के आदेश के अनुपालन में इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, राजमहल थाना कांड संख्या 376/25, दिनांक 22 अक्टूबर 2025, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस, 2023 के प्राथमिकी अभियुक्त गुड्डू महतो, पिता स्वर्गीय हीरालाल महतो, निवासी वार्ड संख्या 6, ग्राम चायटोली, थाना राजमहल, जिला साहिबगंज के घर पर गवाहों की मौजूदगी में ढोल-बाजे के साथ इश्तेहार चिपकाया गया।

पुलिस द्वारा इश्तेहार की मुनादी कराते हुए अभियुक्त के घर के अलावा चौक-चौराहों तथा न्यायालय के मुख्य द्वार पर भी इश्तेहार चिपकाया गया। इस दौरान पुलिस ने न्यायालय के आदेश के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्रवाई पूरी की।

राजमहल थाना पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की सूचना सार्वजनिक रूप से देना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!