Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में योजनाओं की व्यापक समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर।

सांसद विजय कुमार हांसदा ने दिए सख्त निर्देश – योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ तथा अतिथियों का पारंपरिक रूप से शाल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।

बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों, बुनियादी सुविधाओं और जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।सांसद ने स्पष्ट कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।उन्होंने पिछली बैठक के निर्देशों की समीक्षा करते हुए सभी लंबित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।

सड़क निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश।बिजली व्यवस्था जियापानी ग्रिड के 17 टावरों का निर्माण पूर्ण, जल्द परीक्षण के बाद इस माह के अंत तक चालू होने की संभावना।स्वास्थ्य विभाग सिविल सर्जन डॉ सुरेन्द्र कुमार मिश्रा को स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार के निर्देश।शिक्षा विभाग सभी विद्यालयों में 541 पंखे लगाए गए, छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय निर्माण जारी।थाना व्यवस्था सभी थानों में महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय बनाने का निर्देश।कृषि विभाग 375 हेक्टेयर फसल क्षति की रिपोर्ट भेजी गई, केसीसी के लंबित आवेदनों को पुनः स्वीकृत किया जा रहा है।पेयजल समस्या अमड़ापाड़ा क्षेत्र में कोल कंपनियों को बोरिंग कराने का निर्देश।

जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने जानकारी दी कि शहरकोल पंचायत के दुर्गापुर मौजा में प्रखंड स्तरीय स्टेडियम निर्माण का लगभग 25% कार्य पूर्ण हो चुका है।सांसद ने इसे समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही पाकुड़िया और महेशपुर में भी स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है।

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि सांसद द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि योजनाओं को पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही के साथ पूरा करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र एवं परिसंपत्तियों का वितरण किया गया स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मरीजों को पोषण किट समाज कल्याण विभाग द्वारा सेविका-सहायिका को नियुक्ति पत्र आवास योजना के लाभुकों को घर की चाभी मनरेगा लाभुकों को स्वीकृति पत्र आपूर्ति विभाग द्वारा हरा कार्ड, धोती-साड़ी व पॉश मशीन उद्योग विभाग द्वारा पीएमएफएमई योजना का लाभ सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन स्वीकृति जेएसएलपीएस द्वारा ₹37 लाख का सामुदायिक निवेश निधि चेक आईटीडीए द्वारा वन पट्टा व छात्रवृत्ति, खेलो इंडिया के खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट मत्स्य एवं पशुपालन विभाग द्वारा योजनाओं का लाभ

बैठक में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख हैं विधायक महेशपुर प्रोफेसर स्टीफन मरांडी पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी डीएफओ सौरभ चंद्रा नगर परिषद अध्यक्ष सबरी पाल जिला परिषद अध्यक्ष जूली खिष्टमणि हेम्ब्रम आईटीडीए परियोजना निदेशक अरुण कुमार एक्का अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक सिंह जिला योजना पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह साथ ही विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सांसद विजय कुमार हांसदा ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का अगली बैठक से पहले शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!