झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत बरहरवा में विकास योजनाओं को मिली गति।
सांसद विजय कुमार हांसदा ने विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन, लाभुकों के बीच बांटी परिसंपत्तियां।

बरहरवा साहिबगंज। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के अवसर पर बरहरवा प्रखंड में विकास एवं जनकल्याण को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार हांसदा ने कहा कि विकास योजनाओं का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, रोजगार एवं आजीविका के अवसरों का सृजन और आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत लाभुकों को परिसंपत्तियां प्रदान की गईं। इससे उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त करने की दिशा में प्रोत्साहन मिलेगा।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्नी कुमार दास सहित विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के माध्यम से सरकार का उद्देश्य विकास, जनभागीदारी और जनकल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंचाना है, ताकि सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर झारखंड के निर्माण को गति मिल सके।




