झारखंड

सिविल डिफेंस रेड अलर्ट मॉक ड्रिल को लेकर पुलिस लाइन में हुआ पूर्वाभ्यास।

आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए विभिन्न विभागों ने किया संयुक्त रिहर्सल, बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप।

साहिबगंज। आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, साहिबगंज की ओर से 26 नवंबर को प्रस्तावित सिविल डिफेंस रेड अलर्ट मॉक ड्रिल को लेकर बुधवार सुबह 7 बजे पुलिस लाइन मैदान में पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने संयुक्त रूप से रिहर्सल कर आपदा से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया।

पूर्वाभ्यास के दौरान बम की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई, संदिग्ध वस्तुओं की पहचान, मेटल डिटेक्टर से जांच, बम निष्क्रियकरण, बचाव एवं राहत कार्य, एंबुलेंस और अग्निशमन सेवा के उपयोग सहित चिकित्सकीय सहायता, पुलिस व्यवस्था तथा जनसंचार से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अभ्यास किया गया। साथ ही वास्तविक आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न टीमों के बीच कार्यों एवं दायित्वों का स्पष्ट निर्धारण किया गया।

इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा या किसी आपात स्थिति के दौरान सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर नजारत उप समाहर्ता प्रमोद आनंद, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सार्जेंट मेजर रोहित दुबे सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त गृह रक्षा वाहिनी, ग्रामीण पुलिस, एनसीसी, एनएसएस, जवाहर नवोदय विद्यालय साहिबगंज, आवासीय बालक एथलेटिक्स एवं फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, डे बोर्डिंग बालिका एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र तथा खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर के प्रशिक्षुओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। संयुक्त पूर्वाभ्यास के माध्यम से प्रशासन ने प्रस्तावित मॉक ड्रिल को सफलतापूर्वक संपन्न कराने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में जनसुरक्षा सुनिश्चित करने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!