झारखंड

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान, 29 वाहनों का चालान, ₹76,500 जुर्माना वसूला।

जिला परिवहन पदाधिकारी अमर जॉन आइंद के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, 52 वाहनों की जांच कर चालकों को यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक।

साहिबगंज। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा आमजनों की सुरक्षा के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी अमर जॉन आइंद के नेतृत्व में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया, चारपहिया समेत विभिन्न प्रकार के वाहनों की जांच की गई।

इस दौरान कुल 52 वाहनों की जांच की गई, जिनमें मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले 29 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के माध्यम से कुल 76,500 रुपये जुर्माने की वसूली की गई।

जांच अभियान के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने चालकों को यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करने की हिदायत देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है।

जिला प्रशासन की ओर से आमजनों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाएं। साथ ही स्वयं के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। थोड़ी-सी सावधानी और सतर्कता सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

इस अभियान में मोटरयान निरीक्षक, साहिबगंज कुमार उत्कर्ष, एवं अभिषेक मुंडा, मुफ्फसिल थाना प्रभारी अनीश पांडे, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अनुज पराशर, आईटी सहायक राजहंस सहित पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!