झारखंड स्थापना दिवस पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित।
विद्यार्थियों को झारखंड के गौरवशाली इतिहास, राज्य आंदोलनकारियों के योगदान और स्थापना के ऐतिहासिक महत्व की दी गई जानकारी, स्वच्छ एवं नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प।

पाकुड़। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को झारखंड के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा राज्य निर्माण के लिए किए गए संघर्षों से परिचित कराना है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को झारखंड राज्य आंदोलन के इतिहास, आंदोलनकारियों के महत्वपूर्ण योगदान और राज्य की स्थापना के ऐतिहासिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता अपनाने, नशे से दूर रहने तथा स्वच्छ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने झारखंड के सर्वांगीण विकास, सामाजिक जागरूकता और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में राज्य के प्रति गौरव, सामाजिक जिम्मेदारी और बेहतर भविष्य के निर्माण की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।
इन कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक बनने तथा स्वच्छ, स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।




