Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

बोरियो में दो दिवसीय विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर प्रखंड स्तर पर पहुंच रही परिवहन विभाग की सेवाएं, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ।

बोरियो साहिबगंज। झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ उनके प्रखंड स्तर पर ही उपलब्ध कराने की दिशा में साहिबगंज जिला प्रशासन एवं जिला परिवहन विभाग लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी अमर जॉन आइंद के नेतृत्व में बोरियो प्रखंड में दो दिवसीय विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं वाहन चालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया तथा विभागीय प्रक्रिया पूरी कर लाइसेंस प्राप्त किया।

शिविर के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने आवेदकों के दस्तावेजों का गहन सत्यापन किया। इसके बाद बायोमेट्रिक पंजीकरण, आवश्यक अभिलेखों की जांच एवं अन्य सभी औपचारिकताओं को निर्धारित नियमों के अनुसार पूरा कराया गया। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न किया गया, जिससे आवेदकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

जिला परिवहन पदाधिकारी अमर जॉन आइंद ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मंशा है कि राज्य के नागरिकों को सरकारी सेवाओं के लिए अनावश्यक रूप से जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग द्वारा प्रखंड स्तर पर विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इससे लोगों का समय और धन दोनों की बचत हो रही है तथा सरकारी सेवाएं उनके घर के नजदीक उपलब्ध हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को जिला मुख्यालय तक आना-जाना पड़ता था, जिससे आर्थिक बोझ के साथ-साथ समय की भी काफी बर्बादी होती थी। अब प्रखंड स्तर पर शिविर आयोजित होने से यह प्रक्रिया काफी सरल, सुगम और पारदर्शी बन गई है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने आगे बताया कि साहिबगंज जिले के अन्य प्रखंडों में भी चरणबद्ध तरीके से ऐसे विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को उनके क्षेत्र में ही ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। विभाग का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति केवल दूरी या असुविधा के कारण सरकारी सेवा से वंचित न रहे।

शिविर में शामिल युवाओं, महिलाओं एवं वाहन चालकों ने झारखंड सरकार और जिला परिवहन विभाग की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रखंड स्तर पर शिविर आयोजित होने से लोगों काफी राहत मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!