Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

सांसद विजय कुमार हांसदा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता, जागरूकता अभियान और सख्त कार्रवाई के निर्देश।

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में महेशपुर के विधायक स्टीफन मरांडी, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, नगर परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद अध्यक्ष सहित सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान परिवहन विभाग द्वारा पीपीटी के माध्यम से वर्ष 2024, 2025 तथा वर्ष 2026 (मार्च तक) के सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया।

जनवरी से मार्च 2026: 18 दुर्घटनाएं, 15 मौतें, 10 गंभीर घायल वर्ष 2025 73 दुर्घटनाएं, 68 मौतें, 22 गंभीर घायल दो वर्षों में कुल मौतें: 83 इन आंकड़ों ने सभी को गंभीर रूप से चिंतित किया।

सांसद विजय कुमार हांसदा ने कहा कि जिले के हर नागरिक का जीवन अत्यंत बहुमूल्य है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और मृत्यु दर को कम करने के लिए सभी विभागों को तत्परता से प्रभावी कार्रवाई करनी होगी।

उन्होंने निर्देश दिया कि हिट एंड रन मामलों को लंबित न रखा जाए सभी मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए ओवर स्पीड, ट्रिपल राइडिंग जैसे उल्लंघनों पर सख्ती हो नियमित एवं सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाए

बैठक में यह जानकारी भी दी गई कि पिछले दो वर्षों की तुलना में वर्तमान वर्ष में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है।हर वर्ष लगभग 10–15% की गिरावट दर्ज की जा रही है इसे सकारात्मक संकेत बताते हुए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।

बैठक के अंत में माननीय जनप्रतिनिधियों ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ठोस और परिणामोन्मुखी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले में दुर्घटनाओं में और अधिक कमी लाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!