Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

उधवा में शान से लहराया तिरंगा, विधायक एम.टी. राजा ने किया ध्वजारोहण।

ट्रक चालक एसोसिएशन कार्यालय में राष्ट्रीय पर्व की धूम, चालकों एवं मजदूर भाइयों के साथ विधायक ने साझा की खुशियां।

उधवा साहिबगंज। राष्ट्रीय पर्व के पावन अवसर पर राजमहल विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एम.टी. राजा ने उधवा में विभिन्न स्थानों पर पूरे सम्मान, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के साथ ध्वजारोहण किया। इस दौरान वातावरण देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान से गूंज उठा तथा लोगों में राष्ट्रीय पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

इसी क्रम में विधायक एम.टी. राजा उधवा स्थित ट्रक चालक एसोसिएशन कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने ट्रक चालकों, मजदूर भाइयों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों के साथ राष्ट्रीय पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित लोगों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एम.टी. राजा ने कहा कि “हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। समाज के अंतिम व्यक्ति, विशेषकर हमारे मेहनतकश चालक भाइयों और आम जनता का सम्मान एवं विकास ही हमारी प्राथमिकता है।”

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, शांति और भाईचारे को मजबूत करने के लिए सभी लोगों को मिलकर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मेहनतकश वर्ग समाज और अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव है तथा उनके हितों और सम्मान की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, उधवा ट्रक चालक एसोसिएशन के सदस्य, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। इसके पश्चात उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया।

राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने उधवा में देशभक्ति, एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। तिरंगे की शान में पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!