राजमहल प्रखंड कार्यालय में परिसंपत्ति वितरण सह शिविर आयोजित, लाभुकों के बीच बांटी गई योजनाओं की सौगात।
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत विभिन्न विभागों ने किया परिसंपत्तियों का वितरण, जेएसएलपीएस के तहत 1 करोड़ 54 लाख रुपये का चेक सौंपा गया।

राजमहल साहिबगंज। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार, को राजमहल प्रखंड कार्यालय परिसर में परिसंपत्ति वितरण सह शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष मो. मारूफ, प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी उरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद यूसुफ, जिला परिषद सदस्य मो. बारीक, प्रखंड अध्यक्ष मो. अनिसुर रहमान एवं देवेंद्र ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मो. मारूफ ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि प्रत्येक योग्य लाभुक को उसके अधिकार का लाभ मिले, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और वे बेहतर तरीके से अपना जीवनयापन कर सकें। वहीं, जिला परिषद सदस्य मो. बारीक ने भी सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लाभुकों के बीच कई प्रकार की परिसंपत्तियों एवं स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया। भूमि संरक्षण विभाग के तहत ट्रैक्टर, कृषि विभाग की ओर से बीज एवं पंप सेट वितरित किए गए। वहीं, जेएसएलपीएस के तहत 1 करोड़ 54 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लस्टर कोऑर्डिनेटर को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा आवास योजना के लाभुकों को प्रशस्ति पत्र एवं पौधे, वीबी-जी राम जी के लाभुकों को स्वीकृति पत्र एवं प्रशस्ति पत्र, बच्चों को साइकिल, दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर तथा जरूरतमंदों को अन्नप्राशन सामग्री प्रदान की गई। साथ ही केसीसी ऋण के तहत लाभुकों के बीच चेक का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन अभिजीत कुमार ने किया। इस अवसर पर बीपीओ श्वेता, गगन बापू, पंचायत राज पदाधिकारी सूर्यनारायण चौधरी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विवेक कुमार, अंचल निरीक्षक प्रवीण कुमार, कल्याण पदाधिकारी कैलाश वर्मा, प्रखंड नाजिर प्रमोद कुमार, मो. सोहर वर्दी, रवि कांत रवि, जेएसएलपीएस के बीपीएम राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के कर्मी एवं बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित थे।



