सड़क सुरक्षा जागरूकता एलईडी वैन से लोगों को किया गया जागरूक।
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात नियमों का दिया गया संदेश।

साहिबगंज। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान LED जागरूकता वैन के माध्यम से जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
LED वैन पर प्रसारित ऑडियो-विजुअल संदेशों के जरिए आम लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर सावधानी बरतने तथा सुरक्षित वाहन परिचालन के महत्व की जानकारी दी गई। अभियान के माध्यम से लोगों को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सकता है। साथ ही दुर्घटना होने की स्थिति में घायलों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।

इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाना, दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समय पर मदद पहुंचाने के लिए लोगों को प्रेरित करना तथा आम नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।
मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अनुज पराशर, आईटी सहायक राजहंस सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।



