झारखंड

नशे के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक।

एनडीएम उच्च विद्यालय, बरहरवा में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिलाया संकल्प।

बरहरवा साहिबगंज। नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों से बच्चों एवं युवाओं को जागरूक करने तथा नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से एनडीएम उच्च विद्यालय, बरहरवा में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार दास के निर्देशानुसार किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ-साथ उसके पारिवारिक जीवन, शिक्षा और सामाजिक संबंधों पर भी प्रतिकूल असर डाल सकती है।

इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी दिलाया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (C3) मोहम्मद खालिद, संरक्षण पदाधिकारी चंदा कुमारी एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक मोहम्मद इकबाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों से नशीले पदार्थों से हमेशा दूर रहने तथा अपने साथियों और परिवार के सदस्यों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!