झारखंड

उपायुक्त की अध्यक्षता में DCC/DLRC की द्वितीय त्रैमासिक बैठक आयोजित।

बैंकिंग योजनाओं, ऋण वितरण एवं वित्तीय समावेशन की प्रगति की हुई समीक्षा, पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर दिया जोर।

साहिबगंज। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला परामर्शदात्री समिति (DCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की द्वितीय त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की द्वितीय तिमाही यानी सितंबर 2026 तक विभिन्न बैंकिंग एवं सरकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान बैंकों की ऋण योजनाओं, ऋण-जमा अनुपात (CD Ratio), वार्षिक साख योजना (ACP), ऋण वितरण एवं बकाया ऋण की स्थिति पर चर्चा की गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और स्टैंड अप इंडिया योजना सहित विभिन्न सरकारी ऋण योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया।

वित्तीय समावेशन के तहत प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना की उपलब्धियों की समीक्षा की गई। वहीं, महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) के बैंक एवं क्रेडिट लिंकेज, संयुक्त देयता समूह (JLG) तथा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।

इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM), राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM), प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, शिक्षा एवं आवास ऋण तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में महिला उद्यमियों, अल्पसंख्यक समुदाय, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लाभुकों को ऋण उपलब्ध कराने की स्थिति के साथ एटीएम, आधार केंद्र एवं बैंक शाखाओं की उपलब्धता पर भी विचार-विमर्श किया गया।

वित्तीय वर्ष 2026-27 की द्वितीय तिमाही तक गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (NPA) की स्थिति तथा वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविरों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित बैंकों एवं विभागों को आपसी समन्वय के साथ बैंकिंग एवं सरकारी ऋण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों तक बैंकिंग सुविधाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना तथा विभिन्न बैंकिंग एवं सरकारी योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करना रहा।

मौके पर उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, डीपीएम जेएसएलपीएस मतिन तारिक सहित जिले के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!