झारखंड

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत साहिबगंज में चल रहा डिजिटल लेन-देन अभियान।

बीसी सखियों के माध्यम से सखी मंडल की महिलाओं को डिजिटल बैंकिंग एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया जा रहा जागरूक।

साहिबगंज। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर पलाश (JSLPS), साहिबगंज की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में CBO (Community Based Organization) ट्रांजेक्शन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बीसी सखियों के माध्यम से सखी मंडलों (स्वयं सहायता समूहों) की महिलाओं को डिजिटल लेन-देन से जोड़कर उन्हें वित्तीय रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

अभियान के दौरान बीसी सखियां ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के उपयोग एवं सुरक्षित ऑनलाइन लेन-देन की प्रक्रिया की जानकारी दे रही हैं। साथ ही महिलाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बताया जा रहा है कि वे अपना ओटीपी (OTP) किसी के साथ साझा न करें, अनजान एवं संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें तथा ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से सतर्क रहें।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के बीच डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देना, वित्तीय साक्षरता को मजबूत करना और उन्हें सुरक्षित एवं सुगम डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना है।

पलाश (JSLPS) की यह पहल ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल एवं वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!