झारखंड

आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण की अपीलों पर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश।

पात्र लाभुकों की पहचान एवं सत्यापन प्रक्रिया पारदर्शी बनाने पर जोर, अपीलों का नियमानुसार निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश।

साहिबगंज। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत संचालित आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण को लेकर जिला स्तरीय अपीलीय समिति की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित इस बैठक में सर्वेक्षण के अंतर्गत प्राप्त अपीलों एवं संबंधित मामलों की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से विभिन्न अपीलों एवं मामलों की जानकारी प्राप्त की तथा सभी मामलों का नियमानुसार गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पात्र लाभुकों की पहचान एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जानी चाहिए, ताकि वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ मिल सके।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के तहत प्राप्त अपीलों की निर्धारित प्रावधानों के अनुसार जांच की जाए। साथ ही, जांच में योग्य पाए जाने वाले लाभुकों को योजना का लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पूरी प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं नियमों के पालन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!