झारखंड

रक्तदान कर एनएसएस स्वयंसेवक अभिषेक कुमार ने पेश की मानवता की मिसाल।

गंभीर रूप से बीमार जरूरतमंद महिला की मदद के लिए सदर अस्पताल में किया ओ पॉजिटिव रक्तदान, महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकों ने की सराहना।

साहिबगंज। साहिबगंज महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के स्वयंसेवक एवं बीएड संकाय के प्रशिक्षु अभिषेक कुमार ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और सामाजिक सेवा की प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। उन्होंने सदर अस्पताल, साहिबगंज स्थित रक्त अधिकोष में ओ पॉजिटिव रक्तदान कर गंभीर बीमारी से ग्रसित एक जरूरतमंद महिला की सहायता की।

जानकारी के अनुसार, महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक गंभीर रूप से बीमार महिला के उपचार के लिए तत्काल ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता है। इसके बाद उन्होंने रक्तदान के इच्छुक लोगों से आगे आकर महिला की मदद करने की अपील की।

इस अपील पर तत्परता दिखाते हुए एनएसएस स्वयंसेवक अभिषेक कुमार ने रक्तदान की इच्छा जताई और सदर अस्पताल पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। उनकी इस पहल से जरूरतमंद महिला को उपचार के लिए आवश्यक रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला।

अभिषेक कुमार के इस सराहनीय कार्य की महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह सहित अन्य प्राध्यापकों ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। यह किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने के साथ-साथ समाज के प्रति हमारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को भी दर्शाता है।

अभिषेक कुमार का यह मानवीय प्रयास महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका यह कार्य राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल मंत्र “मैं नहीं, बल्कि आप” (Not Me, But You) की भावना को सार्थक करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!