झारखंड

झारखंड स्थापना दिवस पर पाकुड़ के 30 परिवारों ने नए पक्के मकानों में किया गृह प्रवेश।

छह प्रखंडों में आयोजित हुए गृह प्रवेश कार्यक्रम, लाभुकों के सपनों को मिला अपना आशियाना; घर मिलने से परिवारों में खुशी का माहौल।

पाकुड़। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पाकुड़ जिले में आवास योजना के तहत लाभुकों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में 20 नवंबर 2026 को जिले के सभी छह प्रखंडों में गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें कुल 30 लाभुकों ने अपने नवनिर्मित पक्के मकानों में विधिवत गृह प्रवेश किया।

प्रखंडवार आंकड़ों के अनुसार, अमड़ापाड़ा में 03, हिरणपुर में 02, लिट्टीपाड़ा में 08, महेशपुर में 10, पाकुड़ में 02 तथा पाकुड़िया प्रखंड में 05 लाभुकों ने नए आवास में प्रवेश किया। इस प्रकार जिले के कुल 30 परिवारों का अपने पक्के घर का सपना साकार हुआ।

अपने घर का सपना पूरा होने पर लाभुकों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल रहा। पक्का मकान मिलने से इन परिवारों को न केवल सुरक्षित और बेहतर आवास मिला है, बल्कि उनके जीवन में स्थायित्व, सुरक्षा और सम्मान की नई शुरुआत भी हुई है।

जिला प्रशासन का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभुक तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को बेहतर जीवनयापन के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। यह पहल गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!