Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

गुनीहारी पंचायत में आवास पूर्णता को लेकर समीक्षा बैठक, एक सप्ताह में निर्माण पूरा करने का निर्देश।

बीडीओ मो. यूसुफ ने लंबित आवासों की प्रगति की समीक्षा की, सेंट्रिंग समस्या के त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल प्रखंड अंतर्गत गुनीहारी पंचायत में  गुरुवार को आवास पूर्ण करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पंचायत भवन में लंबित आवास लाभुकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में राजमहल प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. यूसुफ, मनरेगा बीपीओ गगन बापू एवं आवास को-ऑर्डिनेटर रवि कांत रवि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बीडीओ मो. यूसुफ ने बैठक के दौरान सभी आवास लाभुकों से एक-एक कर योजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान कई लाभुकों ने सेंट्रिंग (ढलाई से संबंधित) समस्या को प्रमुख रूप से उठाया। इस पर बीडीओ ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को निर्देश देते हुए कहा कि समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए।

उन्होंने सभी लाभुकों को सख्त निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर अपने-अपने आवास निर्माण कार्य को हर हाल में पूर्ण करें।

बैठक में गुनीहारी पंचायत के मुखिया सुखवा उरांव, पंचायत समिति सदस्य बुल्लू महतो, आवास प्रभारी रोहन कुमार सहित सभी पंचायत सहायक एवं लाभुक उपस्थित थे।

इसके उपरांत बीडीओ मो. यूसुफ द्वारा गुनीहारी पंचायत में बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत संचालित बागवानी योजना का स्थल निरीक्षण किया गया। साथ ही, विभिन्न आवास निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रशासन द्वारा आवास निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे लाभुकों को जल्द से जल्द योजना का लाभ मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!