Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

उपायुक्त मेघा भारद्वाज का सदर अस्पताल पाकुड़ का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश।

मरीजों को बेहतर और त्वरित इलाज देना प्रशासन की प्राथमिकता साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और चिकित्सकों की उपस्थिति पर विशेष जोर।

पाकुड़। जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सदर अस्पताल, पाकुड़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकीय व्यवस्थाओं और साफ-सफाई की स्थिति का गहनता से जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, प्रसूति कक्ष, दवा वितरण केंद्र, एमटीसी सेंटर, लैब एवं विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा उपचार की गुणवत्ता को लेकर फीडबैक प्राप्त किया।

उपायुक्त ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, समय पर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित उपस्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों की कार्यशीलता की भी समीक्षा की तथा आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही मरीजों के लिए पेयजल, स्वच्छ शौचालय एवं बैठने की समुचित व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

उपायुक्त ने सिविल सर्जन एवं अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज के साथ संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार किया जाए तथा सभी आवश्यक सेवाएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आमजनों का विश्वास मजबूत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसके लिए सेवा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार आवश्यक है।

जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आम नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!