झारखंड

समेकित उर्वरक प्रबंधन और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के उपयोग की दी गई जानकारी।

कृषि विज्ञान केंद्र में 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत किसानों को दी जा रही वैज्ञानिक खेती की जानकारी, संतुलित उर्वरक प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने पर दिया गया जोर।

साहिबगंज। कृषि विज्ञान केंद्र, साहिबगंज बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची में 23 नवंबर से 07 दिसंबर 2026 तक आयोजित 15 दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में किसानों को समेकित उर्वरक प्रबंधन और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व एवं उपयोग के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक निकेश कुमार ने समेकित उर्वरक प्रबंधन की जानकारी देते हुए जैविक एवं रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से किसान अपनी खेत की मिट्टी में उपलब्ध पोषक तत्वों की स्थिति जान सकते हैं और फसलों की आवश्यकता के अनुसार उचित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि संतुलित उर्वरक प्रबंधन अपनाने से मिट्टी की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। साथ ही खेती की लागत कम करने और बेहतर फसल उत्पादन प्राप्त करने में भी मदद मिलती है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ना, खेती को कम खर्चीला एवं अधिक लाभकारी बनाना तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!