राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत मंडरो में रोजगार सृजन अभियान को मिली गति।
VB-GRAMG योजना के तहत विभिन्न पंचायतों में योजनाओं को मिली स्वीकृति, कार्यस्थलों पर शुरू हुआ काम; अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं के लाभ एवं महत्व की दी जानकारी।

मंडरो साहिबगंज। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर 15 से 28 नवंबर 2026 तक संचालित रोजगार सृजन अभियान के तहत मंडरो प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में VB-GRAMG योजना के माध्यम से ग्रामीण विकास एवं रोजगार सृजन की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना, विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना तथा ग्रामीण परिवारों को आजीविका के बेहतर साधनों से जोड़ना है।
अभियान के तहत विभिन्न पंचायतों में योजनाओं की स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही कार्यस्थलों पर योजनाओं का विधिवत शुभारंभ किया जा रहा है। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने ग्रामीणों और योजना के लाभुकों को योजनाओं की उपयोगिता, उनके महत्व तथा रोजगार सृजन में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ गांवों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस अभियान में कनीय अभियंता, रोजगार सेवक, योजना के लाभुकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत संचालित यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने और ग्रामीण परिवारों की आजीविका को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।




