झारखंड

खबर पर जिला प्रशासन ने लिया त्वरित संज्ञान, सोनामुनी कर्मकार को मिला दो माह का बकाया खाद्यान्न।

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की उपस्थिति में सितंबर एवं अक्टूबर का राशन कराया गया उपलब्ध, विधवा पेंशन की छह माह की राशि भुगतान के लिए भेजी गई।

पाकुड़। सोनामुनी कर्मकार के संबंध में प्रकाशित खबर पर जिला प्रशासन, पाकुड़ ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की। जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, पाकुड़ द्वारा मामले की जांच की गई। जांच में पता चला कि सितंबर एवं अक्टूबर 2026 माह का खाद्यान्न वितरण करने के लिए संबंधित जन वितरण प्रणाली विक्रेता सोनामुनी कर्मकार के घर गया था, लेकिन उस समय वह कोटालपोखर स्थित अपनी बेटी के घर गई हुई थीं। इस कारण उन्हें खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया जा सका था।

जांच में यह भी सामने आया कि सोनामुनी कर्मकार अत्यधिक वृद्ध हैं, जिस कारण उनका फिंगरप्रिंट ई-पॉस मशीन में दर्ज नहीं हो पाता है। ऐसे में उन्हें अपवाद स्वरूप खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। जिला प्रशासन की पहल पर मंगलवार, को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की उपस्थिति में संबंधित जन वितरण प्रणाली विक्रेता द्वारा उन्हें सितंबर एवं अक्टूबर माह का बकाया खाद्यान्न उपलब्ध करा दिया गया। प्रशासन के अनुसार, अब उनके लिए वितरण हेतु कोई खाद्यान्न बकाया नहीं है।

वहीं, पेंशन के मामले में जिला प्रशासन ने बताया कि सोनामुनी कर्मकार केंद्र सरकार की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना से आच्छादित हैं। उन्हें मार्च 2026 तक की पेंशन राशि प्राप्त हो चुकी है। अप्रैल से सितंबर 2026 तक की छह माह की बकाया पेंशन राशि का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए एक सप्ताह पूर्व ही एसएनए स्पर्श SNA SPARSH के माध्यम से राशि भेज दी गई है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि प्रकाशित खबर के आधार पर मामले की त्वरित जांच कर खाद्यान्न उपलब्ध कराने की कार्रवाई की गई है तथा पेंशन भुगतान की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!