VBGRAMG की समीक्षा बैठक में योजनाओं की पंचायतवार प्रगति की हुई समीक्षा।
एक सप्ताह के भीतर योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश, लापरवाही बरतने वाले रोजगार सेवकों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल प्रखंड स्थित बीपीआरसी सभागार में VBGRAMG से संबंधित समीक्षा बैठक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में संचालित योजनाओं की प्रगति की पंचायतवार विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान नई योजनाओं का चयन, युक्तधारा के माध्यम से योजनाओं की प्रविष्टि, लेबर डिमांड, मानव दिवस सृजन, जियो टैगिंग, ई-सक्षम, जलदूत तथा योजनाओं की पूर्णता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान बीपीओ गगन बापू ने सभी ग्राम रोजगार सेवकों को एक सप्ताह के भीतर कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयसीमा में संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जिला स्तर पर अनुशंसा भेजी जाएगी। इसे लेकर उन्होंने अंतिम चेतावनी भी दी।

वहीं, बीपीओ श्वेता ने आगामी सामाजिक अंकेक्षण एवं प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई की पंचायतवार तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों को JDR के अनुरूप आवश्यक साक्ष्य उपलब्ध कराने तथा चिह्नित कमियों को दूर करने के लिए सुधारात्मक पहल करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही सामाजिक अंकेक्षण से जुड़े कार्यों को गंभीरता एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।
बैठक में कनीय अभियंता भैया बेसरा, दीपनारायण मंडल, ग्राम रोजगार सेवक एवं बीएफटी सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।



