झारखंड

राज्य स्तरीय सीनियर वुशु चैंपियनशिप में साहिबगंज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 2 स्वर्ण और 6 कांस्य पदक।

ओवरऑल चैंपियनशिप में जिले को मिला तीसरा स्थान, रंजन घोष और प्रियम घोष ने स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान।

साहिबगंज। झारखंड वुशु संघ, रांची के तत्वावधान में खूंटी में 31 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित 22वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर वुशु चैंपियनशिप में साहिबगंज जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण और 6 कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। वहीं, ओवरऑल चैंपियनशिप में साहिबगंज जिले को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

जिला वुशु संघ, साहिबगंज के सचिव सह प्रशिक्षक मृत्युंजय राय एवं सरताफ के नेतृत्व में प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पदक विजेताओं में रंजन घोष ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में तथा प्रियम घोष ने ताओलू स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया।

वहीं, मम्पी कुमारी ने 60 किलोग्राम, लुखी हेंब्रम ने 52 किलोग्राम और सुषमा कुमारी ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा दीना मरांडी और सरताज आलम ने ताओलू स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उपायुक्त दीपक कुमार दूबे, जिला खेल पदाधिकारी नयन कुमार सहित जिले के खेल प्रेमियों ने सभी पदक विजेताओं एवं प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!