झारखंड

राजमहल में मतदाता जागरूकता अभियान को मिली गति, मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण।

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मो. यूसुफ ने BLO-BLA की पांचवीं बैठक में लिया भाग, चुनाव पाठशाला के माध्यम से कक्षा 10 के विद्यार्थियों को किया जागरूक; ECINET ऐप के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर।

राजमहल साहिबगंज। आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं के मद्देनजर मतदाता सूची को समावेशी, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने तथा युवा मतदाताओं की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजमहल विधानसभा क्षेत्र में विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजमहल मो. यूसुफ ने पश्चिम जामनगर पंचायत अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 238, 239, 240 एवं 241 का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने BLO-BLA की पांचवीं बैठक में भाग लेकर मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अभियान के तहत चुनाव पाठशाला के माध्यम से कक्षा 10 के विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता पंजीकरण और लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को निर्धारित पात्रता पूरी होने पर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

वहीं, निर्वाचन संबंधी डिजिटल सुविधाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ECINET ऐप के अधिकाधिक डाउनलोड एवं उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से नागरिकों को निर्वाचन से जुड़ी विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर बीपीओ गगन बापू, सुपरवाइजर दिनेश कुमार, ELC नोडल मजहरुल हक सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!