Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

फुलों झानो डिजिटल ज्ञान केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, विद्यार्थियों को किया प्रेरित।

शैक्षणिक सुविधाओं और डिजिटल संसाधनों का लिया जायजा, छात्रों को तकनीक के बेहतर उपयोग की दी सलाह।

साहिबगंज। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती ने फुलों झानो डिजिटल ज्ञान केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध शैक्षणिक व्यवस्थाओं, डिजिटल उपकरणों तथा विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही शिक्षा की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने केंद्र में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, डिजिटल माध्यमों के उपयोग और सीखने के अनुभवों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। छात्रों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए केंद्र द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे संसाधनों की सराहना की।

उपायुक्त हेमंत सती ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से अध्ययन करने, आधुनिक तकनीकों का सही एवं प्रभावी उपयोग करने तथा अपने ज्ञान एवं कौशल को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा आज के समय की आवश्यकता है और इसका समुचित उपयोग कर विद्यार्थी अपने भविष्य को सशक्त बना सकते हैं।

इस अवसर पर केंद्र के कर्मी एवं संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान सभी को शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!