झारखंड

जल जीवन मिशन की योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश, उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने और लंबित योजनाओं का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने पर दिया जोर।

साहिबगंज। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत संचालित बहुग्रामीण जलापूर्ति योजना, बल्क वाटर सप्लाई योजना तथा एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। साथ ही, लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा योजनाओं की नियमित निगरानी पर विशेष ध्यान देने को कहा।

उपायुक्त ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों एवं कार्यकारी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति से संबंधित योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंच सके।

बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता शशि शेखर सिंह सहित संबंधित सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!