झारखंड

अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर राजमहल में कृषक गोष्ठी आयोजित।

महिला किसानों के सशक्तीकरण, आधुनिक कृषि तकनीकों और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर हुई चर्चा।

राजमहल साहिबगंज। अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस 2026 के अवसर पर आज प्रखंड सभागार, राजमहल में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में महिला किसानों के योगदान को रेखांकित करना, उन्हें आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना तथा कृषि के माध्यम से उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना था।

गोष्ठी के दौरान महिला किसानों की कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ एवं वैज्ञानिक बनाने के लिए उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाने, नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने तथा सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ उठाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर महिला किसानों की आजीविका को सुदृढ़ करने, कृषि में उनकी भागीदारी बढ़ाने तथा उन्हें कृषि एवं इससे जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने महिला किसानों के परिश्रम, समर्पण और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र के विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

वक्ताओं ने कहा कि महिला किसानों को उचित मार्गदर्शन, तकनीकी जानकारी और सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराकर उनकी आय में वृद्धि की जा सकती है। साथ ही, उन्हें आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़कर खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा सकते हैं।

कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी उरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी मोहम्मद यूसुफ, जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारीक, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में महिला किसान उपस्थित थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!