Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

बच्चों से आत्मीय संवाद कर पढ़ाई, पोषण एवं सुविधाओं की ली जानकारी; सेविका-सहायिका को समुचित देखभाल का दिया निर्देश।

पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सदर प्रखंड अंतर्गत शहरकोल पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, मालीपाड़ा (प्रधान टोला) का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में बच्चों की उपस्थिति, पोषण व्यवस्था तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही अन्य आवश्यक सेवाओं की जानकारी ली। साथ ही केंद्र के सुचारू संचालन एवं बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, खान-पान एवं आंगनबाड़ी केंद्र में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों से सहजतापूर्वक बातचीत करते हुए उनकी दैनिक गतिविधियों के संबंध में भी पूछा। साथ ही उन्हें नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका एवं सहायिका को निर्देश दिया कि वे बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं समुचित देखभाल पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने केंद्र में बच्चों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर बल दिया।

इसके अलावा, उपायुक्त ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभुकों तक सुचारू रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में केंद्रों का प्रभावी संचालन और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!