Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

साहिबगंज में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज: 100% गणना प्रपत्र वितरित, 56.07% डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण।

उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने बोरियो में डिजिटाइजेशन कार्यों की समीक्षा की, 22 जुलाई तक सभी मतदान केंद्रों पर ASDDF सूची प्रकाशित करने का निर्देश।

साहिबगंज। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत मतदाता सूची से संबंधित गणना प्रपत्रों के वितरण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रतिवेदन के अनुसार 18 जुलाई 2026 को अपराह्न 4:00 बजे तक जिले में 100 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा कर लिया गया है, जबकि 56.07 प्रतिशत प्रपत्रों का सफलतापूर्वक डिजिटाइजेशन भी पूरा हो चुका है।

जिले के कुल 8,72,147 गणना प्रपत्रों का वितरण शत-प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। इनमें से 4,89,031 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण हो चुका है, जो कुल वितरित प्रपत्रों का 56.07 प्रतिशत है।

राजमहल विधानसभा क्षेत्र: 3,61,893 प्रपत्रों में से 2,20,286 (60.87%) का डिजिटाइजेशन। बोरियो विधानसभा क्षेत्र: 2,87,298 प्रपत्रों में से 1,43,461 (49.93%) का डिजिटाइजेशन। बरहेट विधानसभा क्षेत्र: 2,22,956 प्रपत्रों में से 1,25,284 (56.19%) का डिजिटाइजेशन।

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने 02-बोरियो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत बोरियो प्रखंड में संचालित डिजिटाइजेशन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति की जानकारी ली तथा ASDDF सूची की तैयारियों के संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि 22 जुलाई 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर ASDDF सूची का अनिवार्य रूप से प्रकाशन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निर्धारित प्रारूप के अनुसार बैठक की कार्यवाही (Proceedings) तैयार कर समय पर उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

समीक्षा के बाद उपायुक्त ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां चल रहे गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी प्रविष्टियां निर्धारित मानकों के अनुरूप त्रुटिरहित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से की जाएं तथा अभियान से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं।

उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूर्ण जिम्मेदारी, समन्वय और गंभीरता के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का सही एवं अद्यतन विवरण मतदाता सूची में दर्ज किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!