Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

विश्व पर्यावरण दिवस पर नीलकोठी में चला जागरूकता अभियान।

वार्ड पार्षद अनिता बसाक ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल नगर पंचायत के वार्ड संख्या-02 स्थित नीलकोठी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वार्ड पार्षद अनिता बसाक ने किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक किया।

वार्ड पार्षद अनिता बसाक ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने घरों का कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने तथा कूड़े को केवल कूड़ेदान में ही डालने की अपील की। साथ ही वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषणमुक्त बनाने में सभी वार्डवासियों से सहयोग करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण, साफ-सफाई तथा स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को बताया गया कि स्वच्छता अपनाकर कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है।

मौके पर निभा देवी, जूली देवी, बॉबी देवी, सोना दास, विष्णु डोली, मिली देवी, तुला देवी, पतली बेवा सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं। सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!