झारखंड

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, समर्थकों में खुशी की लहर।

बरहरवा, पाकुड़ समेत कई इलाकों में जश्न का माहौल, मिठाइयां बांटकर और अबीर-गुलाल लगाकर मनाई खुशी।

साहिबगंज। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने की खबर सामने आते ही बरहरवा, पाकुड़ एवं आसपास के क्षेत्रों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। उनके समर्थकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए मिठाइयां बांटीं, एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की तथा पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।

जमानत की सूचना मिलते ही विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा लग गया। लोगों ने “न्याय की जीत हुई” जैसे नारों के साथ अपनी खुशी व्यक्त की। समर्थकों का कहना था कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और अंततः सत्य की जीत हुई।

कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इस फैसले को न्याय की जीत बताते हुए कहा कि  आलमगीर आलम हमेशा गरीबों, मजदूरों एवं आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का उनके प्रति विश्वास आज भी कायम है और लोग उनके कार्यों को याद करते हैं।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कई विकास कार्यों को गति मिली थी, जिसका लाभ आज भी लोगों को मिल रहा है। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस नेताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए कहा—“सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं।”

जमानत की खबर फैलते ही बरहरवा, पाकुड़ और आसपास के इलाकों में उत्सव जैसा वातावरण बन गया। समर्थकों ने मिठाइयां बांटीं, पटाखे छोड़े और खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उन्हें न्यायपालिका के निर्णय पर गर्व है। कई स्थानों पर लोगों ने एकत्र होकर खुशी साझा की और एक-दूसरे को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!