Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

बरहरवा में पत्रकार टीमों के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, 35 रन से विजयी रही बरहरवा टीम।

उधवा टीम को कड़ी टक्कर देकर बरहरवा ने दर्ज की शानदार जीत, मुख्तार आलम बने “मैन ऑफ द मैच।

बरहरवा साहिबगंज। बरहरवा हाई स्कूल स्टेडियम में रविवार को पत्रकार टीमों के बीच एक रोमांचक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसने खेल प्रेमियों को भरपूर उत्साह और मनोरंजन प्रदान किया। यह मुकाबला उधवा टीम और बरहरवा टीम के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर उपाध्यक्ष राजकुमार भगत उर्फ रबिंद्र एवं वार्ड पार्षद विजय यादव द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा प्रतीकात्मक बल्लेबाजी कर किया गया।

टॉस जीतकर बरहरवा टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 135 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उधवा टीम ने भी संघर्षपूर्ण खेल दिखाया, लेकिन 10 ओवरों में 8 विकेट खोकर केवल 100 रन ही बना सकी। इस प्रकार बरहरवा टीम ने 35 रन से शानदार जीत दर्ज की।

मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्तार आलम को “मैन ऑफ द मैच” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष रबिंद्र भगत ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं तथा खिलाड़ियों में उत्साह का संचार करते हैं।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे और पूरे मैच का भरपूर आनंद उठाया।

मौके पर दीपक देशमुख, सोनू ठाकुर, अभिजीत कुमार, भास्कर यादव, सैफुल बसर, राकेश रमन सरकार, साहिद अनवार, सामाउन शेख, कुदुश शेख, वसीम अकरम, कृष्णा कुमार साहा, पृथ्वीराज सरकार, अब्दुल मुगने, अब्दुल अहाब, सन्नी कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!