झारखंड

46 गुम मोबाइल बरामद, धारकों को सौंपे गए; एक आईफोन भी शामिल।

राजमहल थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस ने लौटाए गुम हुए मोबाइल, तकनीकी शाखा की मदद से मिली सफलता।

राजमहल साहिबगंज। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे “खोजे मोबाइल” अभियान के तहत जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तकनीकी शाखा के सहयोग से राजमहल, तालझारी, तीनपहाड़ एवं राधानगर थाना पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गुम हुए कुल 46 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक धारकों को सौंपने के लिए मंगलवार को राजमहल थाना परिसर में विशेष वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने सत्यापन के बाद बरामद मोबाइल उनके धारकों को सौंपे। बरामद मोबाइल में एक आईफोन भी शामिल है।

मोबाइल वितरण कार्यक्रम राजमहल पुलिस निरीक्षक प्रभाग राजीव रंजन के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय, तीनपहाड़ थाना प्रभारी गौरव कुमार भगत एवं राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज उपस्थित रहे।

थानावार बरामद मोबाइल का आंकड़ा राजमहल थाना  14 मोबाइल, तालझारी थाना 13 मोबाइल, तीनपहाड़ थाना  07 मोबाइल, राधानगर थाना  12 मोबाइल, कुल  46 मोबाइल

पुलिस की तकनीकी टीम की सहायता से बरामद किए गए इन मोबाइल फोन को उनके धारकों तक पहुंचाए जाने से लोगों में खुशी का माहौल रहा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गुम हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए तकनीकी माध्यमों से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। “खोजे मोबाइल” अभियान के तहत आगे भी गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!