झारखंड

अवैध खनिज परिवहन पर खनन विभाग की सख्ती, हाईवा जब्त।

पाकुड़ अंचल के चांदपुर एवं प्यादापुर चेकपोस्ट का निरीक्षण, जांच के दौरान अवैध परिवहन करते पकड़ा गया हाईवा।

पाकुड़। जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं अवैध भंडारण पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं खनन विभाग द्वारा लगातार जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत खनन विभाग की टीम ने पाकुड़ अंचल के विभिन्न चेकपोस्टों का निरीक्षण कर खनिज परिवहन की स्थिति का जायजा लिया।

खनन निरीक्षक ने चांदपुर एवं प्यादापुर चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान खनिज परिवहन में लगे वाहनों के साथ उनके आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के क्रम में प्यादापुर चेकपोस्ट पर हाईवा वाहन संख्या WB59 D1675 को अवैध खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

खनन विभाग ने वाहन को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई के लिए नगर थाना, पाकुड़ को सुपुर्द कर दिया है। मामले में प्रचलित नियमों के तहत आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। चेकपोस्टों पर विशेष निगरानी के साथ खनिज परिवहन में लगे वाहनों की नियमित जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने संबंधित पदाधिकारियों को खनिज परिवहन की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा सभी चेकपोस्टों पर सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है। प्रशासन का उद्देश्य अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के साथ राजस्व की संभावित क्षति को रोकना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!