फरार प्राथमिकी अभियुक्त साबिर शेख गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
राजमहल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के नेतृत्व में हुई गिरफ्तारी।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल थाना पुलिस ने आपराधिक मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार, राजमहल थाना कांड संख्या 216/26, दिनांक 27 जून 2026 के मामले में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त साबिर शेख उर्फ सलीम शेख (लगभग 28 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 126(2), 351(2) एवं 64(1) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान साबिर शेख उर्फ सलीम शेख, पिता कामू शेख उर्फ कमरूद्दीन शेख, निवासी मानसिंह, थाना राजमहल, जिला साहिबगंज के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
राजमहल थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बीच सख्ती का संदेश गया है। पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं प्राथमिकी मामलों में आरोपित अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।



